
भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध
डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर):- भारतीय जनता पार्टी कायार्लय में आज 25 जून को आपाताकलीन की बरसी पर काला दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेेता कैलाश चंद जैन, राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के उपस्थिति संपन्न हुई। इस दौरान जिले के वरष्ठि नेता श्री कैलाश चंद जैन जी को शॉल श्रीफल से भेंट किया जो आपातकाल के समय में कांग्रेस सरकार की शिक्षा नीति का खुलकर विरोध किया था। इस दौरान जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कायर्कतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब भारतीयों के लिए बहुत ही बड़ा दुखद दिन था जो स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक काल था। 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक का 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल घोषित था। तत्कालीन राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के कहने पर भारतीय संविधान की अनुच्छेद 352 के अधीन आपातकाल की घोषणा कर दी। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक काल था। आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए तथा नागरिक अधिकारों को समाप्त करके मनमानी की गई। इंदिरा गांधी के राजनीतिक विरोधियों को कैद कर लिया गया और प्रेस पर प्रतिबंधित लगा दिया गया।
मीसाबंदी कैलाश चंद जैन ने बताया कि, 12 जून 1975 को इंदिरा गांधी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दोषी पाया और छह साल के लिए पद से बेदखल कर दिया। इंदिरा गांधी पर वोटरों को घूस देनाए सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल, सरकारी संसाधनों का गलत इस्तेमाल जैसे 14 आरोप सिद्ध हुए लेकिन आदतन श्रीमती गांधी ने उन्हें स्वीकार न करके न्यायपालिका का उपहास किया ।
आबादी नियंत्रित करने के नाम पर इच्छा के विरुद्ध नसबंदी कराई गई
सितम्बर 1976- संजय गाँधी ने देश भर में अनिवार्य पुरुष नसबंदी का आदेश दिया। इसके अंतर्गत लोगों की इच्छा के विरुद्ध नसबंदी कराई गयी।
भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने बताया कि जिस प्रकार से जेपी आंदोलन अपने चरम सीमा पर थी जिससे इंदिरा गांधी ने डरकर आपातकाल घोषित की और लोकतंत्र का उपहास उड़ाया हमारे राजनैतिक दल एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पूर्ण रूप से जेल भरो आंदोलन किया प्रेस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया किस प्रकार से तानाशाही रवैया तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने दिखाया उक्त बैठक को भाजपा जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने भी संबोधित किया मंच का संचालन जिला महामंत्री जय सिंह मरावी एवं आभार पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह राठौड़ ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम के पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए अत्याचारों का वीडियो के माध्यम से सभी पदाधिकारियों ने देखा
