डिफाल्टर किसानों का हुआ कर्ज माफ तो वही सिंगल क्लिक से खाते में डाले किसान सम्मान निधि की राशि
डिंडौरी( संतोष सिंह राठौर ):-प्रदेश की मुखिया शिवराज सिंह चौहान इन दिनों एक के बाद एक चौंकाने वाली निर्णय लेते हुए प्रदेश की जनता को लगातार सौगात पर सौगात दिए जा रहे हैं बल्कि यूं कहें की शिवराज ने प्रदेश की जनता के लिए भंडार ही खोल दिए हैं,कुछ महीने पहले ही लाडली बहना योजना संचालित कर प्रदेशभर की बहनों को ₹1000 प्रति माह देने का निर्णय लिया ही था की अब डिफाल्टर किसानों को जिनका मूलधन और ब्याज मिलाकर 200000 तक है उनके ब्याज की राशि माफ कर दी गई तो वही प्रदेशभर के किसानों को पुनः मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की एक किस्त स्वरूप 2000 की राशि बढ़ाकर नई सौगात दे डाली है इससे पता चल रहा है कि इन दिनों प्रदेश की मुखिया किस फर्म में नजर आ रहे है जो कि इन दिनों प्रदेश की जनता को एक के बाद एक सौगात दिए जा रहे हैं कृषि विभाग, सहकारिता विभाग एवं कोऑपरेटिव बैंक के संयुक्त तत्वाधान में किसान कर्ज माफी योजना के तहत कलेक्ट्रेट की ऑडिटोरियम परिसर में किसान महाकुंभ का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह राजपूत एवं अशोक अवधिया सक्रिय कार्यकर्ता भाजपा रहे,तो वही कार्यक्रम के अध्यक्ष भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया रहे, जिले के किसानों को अभी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी अशोक अवधिया जी के द्वारा दिया गया, प्रदेश सरकार ने नई नई नीति लागू कर किस तरह किसानों को आगे लाने का प्रयास कर रही है इसके बारे में प्रदेश प्रतिनिधि भाजपा नरेंद्र सिंह राजपूत के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तो वही भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया के द्वारा प्रदेश के मुखिया किसान हित में किस तरह और कितने कार्य किये जा रहे है और कितने लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं कितने किसानों के कितने ब्याज माफ किए इस पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात सीएम के लाइव प्रसारण के साथ कार्यक्रम का समापन कर दिया गया