Dindori

युवा शंखनाद में शामिल हुए विक्रांत भूरिया,जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

बजाग से तीन युवा मोर्चा कार्यकर्ता सहित 20 लोगों ने ली सदस्यता।

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर )- विगत दिन युवा कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया का प्रथम नगर आगमन हुआ। नगरागमन पर विक्रांत भूरिया का जगह- जगह भव्य स्वागत किया गया। सबसे पहले जोगी टिकरिया में माँ नर्मदा का पूजन किया गया जहां युवा कांग्रेस विधानसभा डिण्डौरी अध्यक्ष दीपचंद पूशाम के नेतृत्व में पांचों युवा कांग्रेस ब्लॉकध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। सुब्खार मस्जिद के पास शोहैल जावेद इकबाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय डिण्डौरी के जिलाध्यक्ष अशोक पड़वार , युवा नेता बेटू मरकाम, जावेद इकबाल, रमाकांत साहू , लोकेश पटेरिया, शिवराज जीतू ठाकुर, दीपचंद पूशाम, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विक्रांत भूरिया का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने शाहपुरा विधायक भूपेंद्र मरवी के साथ कार्यालय में महात्मा गाँधी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण किया। यातायात थाने के पास जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष इमरान खान के साथ स्वागत किया। जिसके बाद बस स्टेण्ड में सभा का आयोजन किया गया।

कांग्रेस की सरकार बनाना लक्ष्य-

बस स्टेण्ड में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ओमकार मरकाम ने कहा कि विक्रांत भूरिया जी ऊर्जा से भरे हुए हैं जिनके नेतृत्व में युवा कमलनाथ जी की सरकार बनाने को आतुर है। आज बेरोजगारी चरम पर है जिले के मनरेगा का पैसा लेप्स हो गया है। लोग पलायन कर रहे हैं। प्रदेश आदिवासियों पर अत्याचार में पहले नम्बर पर है। महिलाओं पर अत्याचार में पहले नम्बर पर है। भूपेंद्र मरावी ने कहा कि कमलनाथ जी की सरकार आएगी नारी सम्मान योजना में हर महिला को 1500 रुपये हर माह एवं 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। जीतू ठाकुर ने कहा कि शिवराज सरकार बहना को 1000 देने की योजना बना रही है तो वहीं मोदी सरकार जीजा से 1200 रुपये सिलेंडर के ले रही है ऐसी योजना का क्या फायदा। प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि में पूरा प्रदेश घूम रहा हूँ पूरे प्रदेश में शिवराज सिंह के खिलाफ माहौल है। हमे एक एक क्षेत्र में युवाओं की मजबूत टीम खड़ी करने की जरूरत है। हमें एक बार फिर ओमकार मरकाम को एवं भूपेंद्र मरावी को जिताकर विधानसभा भेजना है। सभा को पूर्व विधायक नन्हे सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष अशोक पड़वार, विधानसभा अध्यक्ष दीपचंद पूशाम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संचालन ननकू सिंह ने किया।

20युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता, हुआ जनप्रतिनिधियों का सम्मान-

कार्यक्रम के दौरान दीपचंद पूशाम के नेतृत्व में ओमकार मरकाम की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर बजाग युवा मोर्चा के सदस्य शुभम साहू, सुजीत साहू और साहिल साहू ने कांग्रेस की सदस्यता ली प्रदेश अध्यक्ष ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके साथ ही बजाग से ही 17 अन्य युवा लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही युवा कांग्रेस से पंचायती चुनाव में जीते प्रतिनिधियों का भी सम्मान प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने किया।

Related Articles

Back to top button