Dindori

भारतीय किसान संघ किसानों की समस्या को मुख्यमंत्री के साथ होने वाली किसान मंच में उठाएगा

संगठन विस्तार और किसानों की खेती किसानी की गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए की गई गहन मंत्रणा

भारतीय किसान संघ के संभागीय पदाधिकरियों की कार्यशाला में शामिल हुआ जिला कार्यकारिणी

डिंडौरी /शहपुरा(संतोष सिंह राठौर ):- भारतीय किसान संघ राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए समय-समय पर अनेक आयोजन बैठक कार्यशाला करती रहती है,इसी तारतम्य में रविवार को भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश के महाकौशल प्रान्त के संगठन के मज़बूती के लिए जिला पदाधिकारी स्तर का कार्यशाला का आयोजन जबलपुर के सेवा भारती कार्यालय में किया गया।

 

भारतीय किसान संघ महाकौसल प्रांत के कार्यशाला में भारतीय किसान संघ जिला डिण्डोरी के जिला कार्यकारणी के सदस्य उपस्थित रहकर किसान संघ के विस्तार और मजबूती के लिए बहुपयोगी जानकारी प्राप्त किए साथ ही जिला डिण्डोरी के किसानों की विभिन्न समस्याओ को प्रांत में रखा और समस्याओं को किस तरह से हैंडल करना है के तरीका प्रान्त स्तर के अनुभवी नेताओ से सीखा।

कार्यशाला में प्रांतीय संगठन मंत्री भरत पटेल व प्रांतीय महामंत्री प्रहलाद पटेल ने संगठन के पदाधिकारियों को विभिन्न विषयों की बारीकियों से जानकारी दी गई साथ ही डिंडोरी जिला के किसानों की समस्या को सुनकर गंभीर समस्याओं जैसे की जल संकट, जर्जर नहर,समय में बीज वितरण औऱ भ्रष्टाचार जैसे अनेक गम्भीर समस्या को मुख्यमंत्री के साथ 8 जून को होने वाली किसान मंच बैठक में रखने को कहा।

अनुभवी ने मुख्य रूप से संगठन के विस्तार, योजना व संगठन सेे किसानों को जोड़कर उनकी समस्याओ को निराकरण करने की सरल तरीके की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

इस कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, संयोजक एसएस, जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार,जिला कोषाध्यक्ष विवेकानन्द, तहसील शहपुरा मंत्री एडवोकेट लवकुश झारिया उपस्थित रहे है ।

Related Articles

Back to top button