भारत माता चौक पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर )- विगत दिन वीरेंद्र बिहारी शुक्ला के स्थान पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अशोक पड़वार की नियुक्ति के बाद डिंडोरी के भारत माता चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया इसी दौरान अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार डिंडौरी पहुंचे जिलाध्यक्ष अशोक पड़वार का माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ज्ञात हो कि अशोक पड़वार समनापुर विकासखण्ड अंतर्गत बरगांव के रहने वाले हैं आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा सोची समझी रणनीति के तहत पिछड़े वर्ग से आने वाले अशोक पड़वार को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। अशोक पनिका समाज से आते हैं और मंडला डिंडोरी के साथ साथ अनूपपुर और शहडोल जिले में भी पनिका समाज प्रभावशाली संख्या में हैं। इसीलिए समाज से प्रतिनिधित्व मिला है। अशोक इसके पूर्व समनापुर युवा कांग्रेस ब्लॉकाध्यक्ष, जिला महामंत्री, तथा वर्तमान में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता पर रहे।स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
