रानी दुर्गावती की बलिदान दिवस पर प्रदेश भर में निकाली जाएगी गौरव यात्रा

भाजपा कार्यालय में गौरव यात्रा को लेकर आयोजित की गई प्रेसवार्ता
डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर )आज जिला भाजपा कार्यालय में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता के दौरान संयुक्त रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम ने बताया कि प्रदेश सरकार ने रानी दुर्गावती की वीरता और बलिदान गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का फैसला किया है प्रदेश में 22 से 27 जून तक प्रदेश में गौरव यात्रा निकाली जाएगी। गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बालाघाट में इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को शहडोल में यात्रा का समापन करेंगे। रानी दुर्गावती की यह छह दिवसीय गौरव यात्रा 5 अलग अलग जिलों बालाघाट, छिन्दवाड़ा, दमोह के सिंगरामपुर, उ.प्र. के कलिंजर फोर्ट, सीधी के धौहनी से शहडोल के लिए रवाना होगी। बताया गया कि पहली यात्रा बालाघाट,बैहर, बिछिया, डिंडौरी, पुष्पराजगढ़, अनूपपुर से होते हुए शहडोल पहुंचेगी। दूसरी यात्रा छिंदवाड़ा, चौरई, सिवनी, लखनादौन, केवलारी, मंडला, निवास, शहपुरा, उमरिया पाली होते हुए शहडोल पहुंचेगी। वहीं तीसरी यात्रा जबेरा, मझौली पाटन, सिहोरा, बरगी, कुंडम सिहोरा, शहपुरा, बिरसिंहपुर पाली होते हुए 27 जून को शहडोल पहुंचेगी।
उक्त प्रेसवार्ता के दौरान जिला प्रभारी गिरीश द्विवेदी जिला महामंत्री जय सिंह मरावी, जिला उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद साहू, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धूमकेती, जिला सह मीडिया प्रभारी आशीष वैश्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गेश साहू, अजजा मोर्चा महामंत्री जेहर सिंह मरकाम सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण रहे।