DindoriPolitics
Trending

चांदपुर सेक्टर बैठक में 21 लोगों ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता


डिंडोरी /अमरपुर (संतोष सिंह राठौर )ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरपुर द्वारा रविवार को ग्राम चांदपुर में सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर द्वारा किया गया एवं मुख्य अतिथि के रुप में वरिष्ठ कांग्रेसी माखन शुक्ला मौजूद रहे। सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी की तैलीय चित्र पर समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा तिलक बंदन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजित बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित कांग्रेसजनों को कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया गया। आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से हेमंत हरदहा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, शाहिद तुर्क कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदीप बनवासी विधायक प्रतिनिधि, संदीप शाह परस्ते मंडलम अध्यक्ष, देव सिंह भारती जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय कांग्रेस किसान संगठन, अमृत परस्ते राजीव गांधी संगठन ब्लॉक अध्यक्ष, राकेश कुमार धूमकेती, रामप्रसाद धुर्वे, गिरीश सैयाम, ओमप्रकाश उद्दे, प्रेम लाल यादव, वीर सिंह मरकाम आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे। आयोजित बैठक में कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति से प्रभावित होकर प्रीतम वास्ते, तारेंयका वनवासी, ईश्वर लाल बेलिया, शिवप्रसाद श्याम, शिवकुमार साहू, रामगोपाल हरदहा, अनुज हरदहा रवि भूषण हरदहा, सुधीर हरदहा, चेतन यादव, अमृतलाल हरदहा, नवीन हरदहा, रविन्द्र कुमार गायकवाड़, संतोष कुमार हरदहा, सेवाराम हरदहा, राजेश हरदहा, रमेश हरदहा, इंद्र सिंह परस्ते, अनुज हरदहा, सीताराम सैयाम, तुलाराम धुर्वे आदि ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए। सभी सदस्यता ग्रहण किए लोगों का समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हाथ मजबूत बनाने की बात कही गई।

Related Articles

Back to top button