Dindori

डिंडौरी- मेंहदवानी ब्लॉक के ग्राम कुकर्रा, खड़गवारा से सुकलोड़ी पहुंची,कांग्रेस की विकास खोजो यात्रा

कांग्रेस दूरबीन से देख ढूंढ रही विकास फिर भी नहीं आया नजर

डिंडौरी| जिला कांग्रेस कमेटी कि विकास खोजो यात्रा मेंहदवानी विकासखंड के ग्राम कुकर्रा बांध, खड़गवारा, देवलगढ़ बांध, सुकलोड़ी पहुंची। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते,प्रदेश प्रतिनिधि रमेश राजपाल, मेंहदवानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गा साहू ने किसानों एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। किसानों ने बताया कि कुकर्रा बांध के गेट क्षतिग्रस्त हैं,। पानी की निकासी लगातार हो रही है। नहरो का अभाव है। नहरे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं,किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है और बार-बार शिकायत करने के बाद भी किसी भी प्रकार की कोई सुनवाई किसानों के लिए नहीं हो रही है। बांध रिसाव के कारण बांध सूखने लगा है।अभी ग्रीष्म ऋतु का आगमन हुआ भी नहीं है, बांध से पानी सूखने लगा है। बांधों के रखरखाव ना होने के कारण किसान परेशान हैं फसलें बर्बाद हो रही हैं लेकिन शासन प्रशासन के द्वारा किसानों की सुध नहीं ली जा रही है। किसानों एवं ग्राम वासियों के साथ कुकर्रा बांध का निरीक्षण किया गया बांध में नेहर का निर्माण ही नहीं हुआ है, पानी की निकासी के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई है। दूरबीन से भी ढूंढने पर नेहरे दिखाई नहीं दी, सूखी नालियां नहरो के नाम पर दिखाई दे रही हैं। विकास खोजो यात्रा देवलगढ़ बांध सुकलोडी पहुंची, वहां पर भी बांध में नेहर की व्यवस्था नहीं की गई है। गेट से पानी बह रहा है, और बहता हुआ पानी किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहा है। नहर के नाम पर केवल खानापूर्तिया की गई हैं ‌। आदिवासी किसान बाहुल्य जिला डिंडौरी में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विकास के नाम का सपना दिखाया जा रहा है, जनता के विकास से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कोई लेना देना नहीं है। व्यक्तिगत राजनेतिक विकास में, विकास यात्रा के नाम पर लगे हुए हैं। किसान, ग्रामवासी, मजदूर, युवा, वृद्ध, माताएं बहने छात्र-छात्राएं परेशान हैं, भविष्य को लेकर चिंतित है। किसानों एवं ग्राम वासियों की समस्याओं को शीघ्र ही हल कराने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते ने किसानों एवं ग्राम वासियों को आश्वासन दिया। विकास खोजो यात्रा में डुमारी सिंह, शंभू सिंह, नागेंद्र मरकाम, जिया तेकाम, नन्हे सिंह, सहित ग्रामवासी एवं कांग्रेस जन शामिल थे।

Related Articles

Back to top button