डिंडौरी| दिव्यांग महिला ने आंगनवाडी कार्यकर्त्ता नियुक्ति की जांच करा योग्यता के आधार से नियुक्ति करने की मांग

शासकीय कर्मचारी की अविवाहित पुत्री के नाम पर बी पी एल कार्ड जिसका नियुक्ति में जुडा अंक
डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर )| जिले के मेहंदवानी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम राधोपुर निवासी श्यामकली धूमकेती पति भगवान सिंह गोड ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद भर्ती में जिम्मेदारों पर गड़बड़ी करने के आरोप लगाए है। पीड़ित दिव्यांग महिला ने कलेक्टर से शिकायत कर आंगनवाडी कार्यकर्ता के पद भर्ती में जांच करा योग महिला की भर्ती की मांग की है।
कलेक्टर को दिए शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि आंगनवाडी कार्यकर्ता पद की नियुक्ति महिला बाल विकास परियोजना मेंहदवानी में होना था जहां दिव्यांग महिला रामकली धूमकेती की नियुक्ति निश्चित था, लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा आपत्र महिला को आंगनवाडी कार्यकर्ता के पद पर नियुक्त किया गया है।ज़ब की दिव्यांग महिला श्यामकली धूमकेती का कहना है कि वो इस पद का प्रमुख दावेदार है और वो विकलांग होने के कारण हर तरह दूसरे पर निर्भर है एवं विकलांग प्रमाण होने के बाद भी विकलांगता प्रमाण पत्र का कोई भी नंबर नहीं दिया गया जबकि अनावेदिका महिला का पिता शासकीय कर्मचारी है और उक्त महिला के नाम से बीपीएल कार्ड भी बना हुआ है। और तो और अनावेदिका महिला पंचवती का नियुक्ति के लिए बी पी एल का नंबर भी दे दिया गया वही पीड़ित दिव्यांग महिला शारीरिक रूप से 50% विकलांग है, लेकिन विकलांगता का प्रमाण पत्र मान्य नहीं किया जा रहा है। ना ही बीपीएल में नाम जोड़ा जा रहा है जिसके कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद नियुक्ति में कम अंक दिया गया है। अनावेदिका महिला अन्य वार्ड की है बावजूद उसकी नियुक्ति आवेदिका के वार्ड में किया गया है। पीड़ित दिव्यांग महिला ने कलेक्टर महोदय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के नियुक्ति में हुई गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कराकर योग महिला की भर्ती कराए जाने की मांग की है।