Dindori

अमरपुर में हुआ निःशुल्क आयुष मेला संपन्न

अमरपुर डिडौरी जनपद पंचायत मुख्यालय अमरपुर में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 625 मरीजों का इलाज एवं दवा वितरण किया गया। उक्त शिविर में विशेष आकर्षण नवग्रह वाटिका की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसके माध्यम से सभी नव ग्रह के दुष्परिणामों से बचाव हेतु उपाय पौधों के माध्यम से बचाव बताया गया साथ ही षडरस के बारे में भी प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें बताया कि नित छः प्रकार के रसों के सेवन से बीमारियों से बचा जा सकता हैं, ग्रीष्म ऋतु में आहार लेने एवं पेय पदार्थों के बारे में विस्तार से प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया। जिसमें कहा गया कि ग्रीष्म ऋतु में आहार में सत्तू का उपयोग किया जाना चाहिए। साथ ही पेय पदार्थों में घरेलू पेय का उपयोग करना चाहिए जिसमें निम्बू आम अनार एलोवेरा वेल गन्ना संतरा छांछ आदि से निर्मित पेय पीने से अधिक लाभ होता हैं, साथ इन पेय पदार्थों की प्रदर्शनी भी लगाई गई तथा हमारे आसपास पाए जाने वाले औषधीय पौधों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें एक एक पौधे के औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही बसन्त ऋतु में पाए जाने वाले मनमोहक एवं औषधीय गुणों से परिपूर्ण पुष्पों के बारे में बताया भी गया एवं प्रदर्शिनी भी लगाई गई। आज के इस दौड़ भाग वाली जिंदगी में स्वास्थ्य रहने के लिए योग अतिआवश्यक हैं, इस शिविर में योग भी कराया गया एवं योग से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया। अतिथियों के स्वागत में विशेष रुप से प्राकृतिक चीजों को ही महत्व देते हुए बैगाओं के द्वारा निर्मित बैगानी मालाओं से अतिथियों का स्वागत मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा साथ ही अतिथियों के स्वागत में आयुष रक्षा किट आयुष की किताब एवं एक एक औषधीय पौधे भेंट कर अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष हन्नु सिंह पट्टा, सरपंच ग्राम पंचायत अमरपुर रामनाथ उद्दे, जनपद सदस्य क्रांति धुर्वे, कृष्ण कुमारी बरौतिया, रामकिशोर ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र सिंह ठाकुर, उप सरपंच अमरपुर शुभांशु चंद्रोल, एस सी चंद्रोल, दीपक राकेशिया, भाजपा मंडल महामंत्री अनिल साहू, वरिष्ठ नेता धोबी सिंह परस्ते, माखन साहू, साहब लाल पुषाम, जनपद पंचायत अमरपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आधार सिंह कुशराम, खंड चिकित्सा अधिकारी प्रेम सिंह कुशराम, खण्ड स्रोत समन्वयक सुवेश किशोर दुबे, विकास खण्ड विकास यात्रा प्रभारी अंकुर पाठक, राकेश गुप्ता आयुष एवं स्वाथ्य विभाग के कोमल सिंह मरावी, द्रोपती मानिकपुरी, मनीष गायकवाड़, किरण लोधी, अशोक धुर्वे, हमीर चंद मरावी, रुकमणी मिश्रा, रश्मि मिश्रा, गीतांजलि यादव, अल्फिया सिद्दीकी का विषय सहयोग रहा। कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर संतोष परस्ते एवं अमरपुर आयुष मेला की नोडल डॉक्टर गायत्री श्याम का विशेष मार्गदर्शन व सहयोग से आज का निःशुल्क आयुष मेला सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन अमरपुर के समाज सेवी आकाश नामदेव द्वारा किया एवं आभार प्रदर्शन डॉक्टर गायत्री श्याम ने किया।

Related Articles

Back to top button