Dindori

ग्राम मडियाराश में सप्ताहिक संकीर्तन यज्ञ हजारों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

उत्साहित‌होश्रीराम संकीर्तन में मग्न हो नृत्य करते हुए पंडाल में घूम रहे श्रद्धालु 

डिंडौरी (मनोज दुर्वासा): -डिंडौरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम मडियारास में दिनांक 29/02/2024 से 07/03/2024 तक साप्ताहिक रामसंकीर्तन का आयोजन ग्राम में किया गया है, जिसमें  लगातार रामकीर्तन का गायन किया जा रहा है,ग्राम के आसपास एवं दूर दराज से आए मंडलियों के द्वारा रामकीर्तन  का गायन किया जा रहा है इसी तारतम्य में आज साप्ताहिक रामकीर्तन का चौथा दिवस में भी आसपास के मंडलियों के द्वारा श्री राम कीर्तन  का गायन किया गया एवं ग्राम के सभी मंडलियों के द्वारा  भी‌ प्रतिदिन रामकीर्तन  का गायन किया जाता है  जिसमे मुख्य रूप से सात मंडलियों के कार्यकर्ता के द्वारा अपनी-अपनी बारी में रामककीर्तन  का गायन किया जाता है। ग्राम के सातों मंडलियों द्वारा नृत्य करते हुए रामकीर्तन  का गायन   किया जा रहा है। साप्ताहिक राम कीर्तन को सुनने एवं देखने के लिए आसपास के ग्रामीण एवं ग्राम के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहते है।

 

 

Related Articles

Back to top button