Business

Economic Survey 2023: बजट से पहले इसलिए पेश होता है आर्थिक सर्वे, पढ़िए 5 खास बातें

Economic Survey 2023: आम बजट 2023-24 पर सभी की निगाहें हैं। 1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। इससे एक दिन पहले यानी 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा। बजट से पहले इस आर्थिक सर्वे का अपना महत्व होता है। इसे पेश करने का सरकार का उद्देश्य जनता को यह बताना होता है देश की अर्थव्यवस्था किस तरफ जा रही है। इसके माध्यम से पता चलता है कि आखिर महंगाई, विकास दर से अर्थव्यवस्था किस तरफ जा रही है। आर्थिक सर्वेक्षण में मुख्यतः अगले दिन पेश होने वाले बजट की झलक मिलती है। आर्थिक सर्वेक्षण को वित्त मंत्रालय प्रकाशित करता है। यह सरकार के एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करता है। इसमें बताया जाता है कि सरकार ने एक साल में क्या विकास कार्य किए।

आर्थिक सर्वेक्षण के बारे में जानिए ये 5 बातें

– आर्थिक सर्वेक्षण कृषि और औद्योगिक उत्पादन, बुनियादी ढांचे, रोजगार, धन की आपूर्ति, कीमतों, आयात, निर्यात, विदेशी मुद्रा भंडार और अन्य प्रासंगिक आर्थिक कारकों के रुझानों का विश्लेषण करता है जिनका बजट पर असर पड़ता है।

 

Related Articles

Back to top button