DindoriEagriculter

खरीदी केंद्र से धान चोरी मामले में ग्राम छांटा से हटाया धान खरीदी केंद्र ,पर केंद्र प्रभारी वही

क्या किसान स्वयं अपनी उपज बेचकर धान की करता था चोरी ?

धान खरीदी केंद्र छांटा की जगह छांटा के नाम पर निगवानी गोदाम में किया जा रहा संचालित

परेशान किसानों ने धान खरीदी केंद्र पुनः छांटा में संचालित न होने पर चक्का जाम करने दी चेतावनी

समनापुर विकास खंड अंतर्गत लेम्पस कुकर्रामठ के छांटा खरीदी केंद्र का मामला

ड़िंड़ौरी(संतोष सिंह राठौर) समनापुर विकास अंतर्गत लेम्पस कुकर्रामठ के उपार्जन केन्द्र छांटा में लगभग ‌12 ग्राम सिमरिया,रहंगी ,बहेरा माल, माधोपुर ,राम्हेपुर ,पड़रिया, मोहदा ,टिकरा टोला ,सरई माल,किकरझर,किंवटी,छांटा के किसान अपनी उपज भेजते थे पर इस वर्ष ग्राम छांटा का केंद्र छांटा में संचालित ना करते हुए छांटा खरीदी केंद्र के नाम से निगवानी गोदाम में संचालित किया जा रहा है जिससे सभी ग्रामों के किसान परेशान है और धान खरीदी केंद्र छांटा में संचालित करने लगातार तीन दिन से कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, वहीं किसानों का कहना है कि छांटा खरीदी केंद्र इसलिए छांटा की जगह निगवानी गोदाम में संचालित किया जा रहा है,क्योंकि छांटा में खरीदी केंद्र संचालित करने से वहां धान की चोरी होती है अगर धान खरीदी केंद्र से धान चोरी हुई है तो केंद्र प्रभारी एवं उनके स्टाफ की गलती है ना की धान खरीदी केंद्र में धान बेचने आए किसानों की किसान तो अपनी उपार्जन देकर अपने घर चले जाते हैं इस बीच धान खरीदी केंद्र में क्या होता है इसका जिम्मेदार किसान कैसे हो सकता है किसानों के द्वारा हाल ही में दिए आवेदन पत्र में उल्लेख किया गया है कि उनके ग्राम छांटा में विगत 12 वर्षों से खरीदी केंद्र संचालित है जिससे उनको धान विक्रय करने में बिल्कुल भी परेशानी नहीं होती थी क्योंकि ग्राम छांटा का खरीदी केंद्र सभी ग्रामों के नजदीक है जिससे सभी ग्रामों के किसान आसानी से अपना उपार्जन धान खरीदी केंद्र छांटा में सहज तरीके से विक्रय कर देते थे । किसानों के द्वारा विगत दो वर्षों से आवेदन पत्र के माध्यम से ग्राम छांटा में खरीदी केंद्र संचालित करने के लिए निवेदन किया जा रहा है जबकि धान खरीदी का समय लगातार निकलता जा रहा है ऐसे में उनको धान विक्रय करने में परेशानी होगी फिर भी जिला प्रशासन के द्वारा उनके इस मांग पत्र पर कोई विचार नहीं किया जा रहा ऐसे में उनके पास आंदोलन ही एक मात्र रास्ता बच जाता है जिससे समस्त ग्रामों के किसान आंदोलन करने में बाध्य हो जाएंगे।

निगवानी गोदाम 12ग्रामों से 20से25 किलोमीटर की दूरी पर है स्थित

धान खरीद केंद्र छांटा के किसानों का कहना है कि उनको ग्राम छांटा में ही खरीदी केंद्र पास में पढ़ता था अगर उनके धान की खरीदी निगरानी गोदाम में होना है तो उनको धान खरीदी केंद्र पहुंचने के लिए 20 से 25 किलोमीटर तक का दूरी तय करना होगा जिससे उनका परिवहन में अत्यधिक खर्च होगा।

धान खरीदी केंद्र छांटा में अगर धान की चोरी हुई है तो खरीदी केंद्र और केंद्र प्रभारी दोनों ही चेंज होना चाहिए

धान खरीदी केंद्र छांटा के किसानों का कहना है कि अगर धान खरीदी केंद्र छांटा से धान की चोरी हुई है तो इस पर वहां के किसानों की कोई गलती नहीं है इस पर खरीदी केंद्र प्रभारी एवं उनका स्टाफ ही जिम्मेदार है जिस पर अगर खरीदी केंद्र का स्थान चेंज किया गया है तो केंद्र प्रभारियों को क्यों नहीं बदला गया ।

छांटा खरीदी केंद्र पुनः चालू न करने पर किसानों ने चक्का जाम करने दी चेतावनी

छांटा खरीदी केंद्र के किसानों ने निगवानी गोदाम की जगह पुनः छांटा में केंद्र संचालित की जाने की मांग की है ताकि छांटा केंद्र में धान विक्रय कर रहे किसानों को परेशानी ना हो अगर छांटा धान खरीदी केंद्र पुनः संचालित नहीं किया जाता है तो चक्का जाम करने चेतावनी दी गई है जिसकी संपूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।

इनका कहना है

हमारा धान खरीदी केंद्र का स्थान बदलकर छत की जगह नागमणि कर दिया गया है जिससे हमें धान उपार्जन केन्द्र लाने में परिवहन खर्च 4 गुना पड़ेगा जिसका भरपाई हम किस तरह से करेंगे छाता खरीदी केंद्र सभी ग्राम के करीब में था किसी ग्राम से 3 किलोमीटर तो किसी ग्राम से 4 किलोमीटर लेकिन इस वर्ष छाता केंद्र की जगह नागमणि गोदाम कर दिया गया है जिससे हमारे ग्राम एवं पड़ोसी ग्राम से धान खरीदी केंद्र 20 से 25 किलोमीटर दूर है जिससे किसानों को धन उपार्जन केंद्र लाने में परेशानी होगी

रघुवीर सिंह
किसान खरीदी केंद्र छांटा

हमारा धान खरीदी केंद्र छांटा की जगह निगवानी गोदाम कर दिया गया है जिससे हमारा परिवहन खर्च चार गुना बढ़ गया है ऐसे में हमको धान उपार्जन केंद्र तक लाने में अधिक खर्च वहन करना पड़ रहा है हमारा धान का खरीदी 12 वर्षों से छांटा खरीदी केंद्र में ही संचालित था और उसी को संचालित किया जाए

उत्तम सिंह
किसान धान खरीदी केंद्र छांटा

12 वर्षों से लगातार छांटा धान खरीदी केंद्र संचालित था जिसे इस वर्ष छांटा खरीदी केंद्र की जगह बदलते हुए निगवानी गोदाम कर दिया गया है हमारा कहना है कि हमारा खरीदी केंद्र छांटा में ही संचालित होना चाहिए अगर धान चोरी के मामले पर धान खरीदी केंद्र की जगह चेंज किया गया है तो उसकी जवाबदारी केंद्र प्रभारी का है ना कि किसान का, अगर धान खरीदी केंद्र छांटा में संचालित नहीं किया जाता है तो हम धान का विक्रय नहीं करेंगे और जो किसान क्रेडिट कार्ड में राशि कर्ज के तौर पर लिया गया है उसको भी हम जमा करने में बाध्य नहीं होंगे।

सेवक राम
किसान धान खरीदी केंद्र छांटा

समनापुर लैंपस के खरीदी केंद्र छांटा में पिछले वर्ष धान चोरी का मामला होने के कारण भरपाई करना पड़ा था जिस पर प्रशासनिक तौर पर सतर्कता बरती जा रही है किसानों के द्वारा दो दिनों से मांग किया जा रहा है कि छांटा में केंद्र संचालित किया जाएं जिस पर आज मांग पत्र को कलेक्टर साहब को भेजा जाएगा जैसे ही कलेक्टर साहब का निर्देश मिलता है तो किसान हित ध्यान में रखते हुए छांटा केंद्र संचालित कर दिया जाएगा और वहां के किसानों से भी अपील की जाती है कि वहां पर चोरी के वारदात न हो इस पर वहां के किसान भी सहयोग करेंगे।

 

रामबाबू देवांगन
एस डी एम ड़िंड़ौरी

Related Articles

Back to top button