DindoriPolitics

भाजयुमो जिलाध्यक्ष राकेश परस्ते का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

वर्षा होने पर भी युवाओं ने जगह जगह किया भाजयुमो जिलाध्यक्ष राकेश परस्ते का आत्मीय स्वागत।

 

डिण्डौरीः- भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त माॅ नर्मदा तट जोगीटिकारिया पहुॅचकर माॅ नर्मदा जी के दर्शन कर पूजन अर्चन किया। भव्य काफिला आगे बढते हुए मेकलसुता मे डाॅ. प्रदीप द्विवेदी एवं सहयोगियों के द्वारा उनका स्वागत किया गया। भवानी चैक मे युवामोर्चा कार्यकर्ता सुनील धुमकेती ने स्वागत किया। यातायात के सामने जनपद पंचायत के सदस्यों ने स्वागत किया। युवामोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश परस्ते का काफिला आगे बढते हुए जैन स्वास्थ्य केन्द्र के सामने पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. सुनील जैन ने अपने निवास के सामने उनका स्वागत किया गया। रैली के दौरान तेज आंधी वर्षा होने पर भी युवाओं का उत्साह कम नही हुआ और युवामोर्चा जिलाध्यक्ष का स्वागत बड़े ही उत्साह एवं गर्मजोशी के साथ जगह जगह आतिशवाजी के साथ किया। स्वागत का क्रम आगे बढते हुए दीनदयाल मार्केट मे पहुॅचा जहाॅ पर महिलामोर्चा के कायकर्ता सुशीला मार्को, कीर्ति गुप्ता, नरवदिया मरकाम, कुवंरिया मरावी, सहित युवा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। वही भारत माता चैक मे कुशलराज बिलैया के अगुआई मे युवामोर्चा के पदाधिकारियों ने मंच बनाकर स्वागत किया गया। भव्य काफिला आगे बढ़ते हुए ढ़ोल बाजे के साथ भाजपा कार्यालय पहुॅचा जहाॅ भाजपा सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के शुरूआत मे भारतमाता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन, दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शाॅल श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया साथ ही भाजपा के सभी पदाधिकारियो ने क्रमशः उनका स्वागत किया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने स्वागत उद्बोधन मे कहा कि कहा कि भाजपा मे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ की पहचान हमेशा होती है। एवं उनके कार्यो के अनुरूप उन्हे दायित्व मिलता है। हम सभी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद की राह पर चलने वाले कार्यकर्ता है। तत्पश्चात् कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए नव नियुक्त युवामोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश परस्ते ने कहा कि जिस प्रकार से जगह जगह पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया है मै उनका आभारी हूॅ। साथ ही मुझ जैसे आदिवासी छोटे से छोटे कार्यकर्ता की पहचान भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने किया है और यह भाजपा मे ही संभव है। मै प्रदेश नेतृत्व का आभारी हूॅ हम सब भाजपा संगठन के कार्यकर्ता है भाजपा संगठन मे सभी एक समान है। हमे गर्व है कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है। हम सभी पार्टी के पितृपुरूष पं. दीनदयाल जी के चरैवेती के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ना है, और निरंतर कार्य करते रहना है। केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि हम सभी को भाजपा की विचारधारा को जन जन तक पहुॅचाने का कार्य करना है जिस प्रकार से भाजपा के केन्द्र व राज्य सरकार ने विगत बर्षो मे जो विकास किया है वह कांगे्रस ने 70 साल के इतिहास मे कभी नही किया। हमारी सरकार ने अंतिम पंक्ति मे खड़े व्यक्ति का विकास ही हमारा मूल मंत्र है। कोरोना काल मे भाजपा की सरकार एवं संगठन के द्वारा दिन रात एक कर पूर्ण समर्पण के साथ जनता की सेवा की है। मंच का संचालन जिला महामंत्री जयसिंह मरावी एवं आभार मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया।
बड़ी संख्या में युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता
युवामोर्चा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा की सरकार के कार्यो से प्रभावित होकर युवाओं ने जिला कार्यालय पहुॅचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाशचंद जैन, पूर्व जिलामहामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र पाठक, जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, मनोहर सिंह ठाकुर, जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता, राजेन्द्र दुबे, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, मण्डल अध्यक्ष हेमसिंह राजपूत, कृष्णकुमार मिश्रा, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धुमकेती, पि.वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम बड़ी संख्या मे युवामोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button