DindoriEagriculter

मड़ियारास धान उपार्जन केंद्र में शासन के दिशा निर्देशों का रखा जा रहा ध्यान, संतुष्टि पूर्वक की जा रही धान खरीदी

**मडियारास केंद्र में आज तक लगभग 15 हजार क्विंटल हुई धान खरीदी,अनिता वेयर हाउस में की जा रही खरीदी*

डिंडौरी (मनोज दुर्वासा): डिंडौरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम मडियारास धान खरीदी केंद्र जो कि अनिता वेयरहाउस में में संचालित है, जहाँ शासन के नियम निर्देशों का पालन करते हुए सर्वेयर कमलेश अहिरवार एवं नीतेश धुर्वे, केंद्र प्रभारी अशोक कुमार भवेदी के द्वारा किसानों से शासन के द्वारा बनाए गए मापदंड का परिपालन करते हुए शांतिपूर्वक धान खरीदी की जा रही है। समय समय पर अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण भी किया जा रहा एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे जिसे सर्वेयरो एवं केन्द्र प्रभारी द्वारा पालन करते हुए धान खरीदी किया जा रहा है। क्षेत्रीय किसानों ने भी शांति पूर्वक चल रहे धान खरीदी को लेकर केंद्र प्रभारी, सर्वेयर एवं शासन, प्रशासन की सराहना की है।

oplus_2

Related Articles

Back to top button