CautionDindori

निलंबन की कार्यवाही को बिना शारित के समाप्त करने मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने किया आवेदन

विगत दिनों रविंद्र मरावी के मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के लगाए थे आरोप

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-:विगत 6/2/2026 को जिला चिकित्सालय से रविंद्र मरावी को ईलाज हेतु जबलपुर रेफर किया गया था जिनकी रास्ते में ही मौत हो गई थी जिस पर उनके परिजनों के द्वारा रोड जाम कर मौत का कारण सिलेंडर का ख़तम होना बतलाते हुए जिला चिकित्सालय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही किए जाने के आरोप लगाते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की थी की, इस तरह की घटना किसी अन्य के साथ घटित ना हो जिस पर अमल करते हुए कलेक्टर डिंडौरी के आदेश क्रमांक/स्थापना/2026/109 के तहत विमला द्विवेदी फार्मासिस्ट एवं जयमति नंदेहा को पर निलंबन की कार्यवाही की गई थी जिसके विरोध में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला डिंडौरी ने कलेक्टर के नाम आवेदन दिए हैं जिसमें उल्लेख किया गया है कि, जिला चिकित्सालय डिंडौरी सहित पूरे जिले के स्वास्थ्य अधिकारी/कर्मचारियों का कार्य बहुत ही संवेदनशील है. अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा मानव हित को ध्यान में रखकर अपने कर्तव्य का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से किया जाता है। समय समय पर अपनी जान को जोखिम में डालकर भी रात दिन ड्यूटी की जाती है।
स्वास्थ्य विभाग के कार्य की गंभीरता और संदेनशीलता को ध्यान में रखे बिना आपके द्वारा जिला अस्पताल डिंडौरी के कर्मचारियों के विरुद्ध एकतरफा निलंबन की कार्यवाही की गई है
है, बिमारी की गंभीरता को देखते हुए दिनांक 06.02.2026 को मरीज रविन्द्र मरावी को जबलपुर रेफर किया गया था जिसकी मृत्यु अज्ञात कारणों से रास्ते में हो गई थी। जिसके संबंध में गंभीरता से जांच किए बिना और बिना कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए कार्यालय कलेक्टर जिला डिंडौरी के आदेश क्रमांक / स्थापना/2026/109/डिंडौरी दिनांक 06 फरवरी 2028 के में विमला द्विवेदी फार्मासिस्ट को एवं कार्यालय कलेक्टर जिला डिण्डौरी के आदेश क्रमांक / स्थापना/2026/110 / डिंडौरी दिनांक 06 फरवरी 2026 के में जयमति नंदेहा नर्सिंग आफिसर जिला चिकित्सालय डिंडौरी को निलंबित कर दिया गया है जो कार्यवाही म.प्र. शासन के नियमों के विरूद्ध की गई है और कर्मचारियों के साथ न्यायपूर्ण कार्यवाही नहीं है इसलिए उक्त कार्यवाही को बिना शारित के तत्काल समाप्त किया जावे। जिला चिकित्सालय सहित पूरे जिले के कर्मचारियों द्वारा सीमित संसाधन के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाती है और भविष्य में भी बेहतर सेवाएं के लिए कटिबद्ध है। जिला चिकित्सालय के महिला कर्मचारी विमला द्विवेदी और जयमति नंदेहा के विरूद्ध की गई एकतरफा निलंबन की कार्यवाहीं से जिला चिकित्सालय सहित पूरे जिले के स्वास्थ्य कर्मचारी असंतुष्ट एवं क्षुब्ध है और आहत महसूस कर रहे है। स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा परेशान होकर सेवांए प्रदान करने से मरीजों पर भी उसका असर पड़ सकता है इसलिए स्वास्थ्य कर्मचारियों और मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए निलंबित कर्मचारियों को तत्काल बहाल किया जावे। जिले के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं होने पर म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ डिंडौरी आगामी कार्यवाही के लिए बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।इस तरह से जिला चिकित्सालय के सम्पूर्ण स्टाफ ने निलंबित किए गए कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की है ताकि स्वास्थ्य सुविधा सुचारु रूप से चल सके।

Related Articles

Back to top button