
डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर)कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन व सहायक आयुक्त जनजाति कार्य डॉ संतोष शुक्ला के मार्गदर्शन एवं शालेय खेल कैलेंडर 2023- 24 के अनुसार टारगेट वॉल एवं रग्वी सीनियर वर्ग बालक एवं बालिका की प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी, विद्यालय, विकासखंड, जिला, संभाग एवं राज्य स्तरीय स्पर्धा में अपने खेल कौशल एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन पर चयनित होते हुए जनजाति कार्य विभाग मध्यप्रदेश के दल में सम्मिलित हुए। जिला कीड़ा प्रभारी अधिकारी श्री पी.एस. राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि, 67वी शालेय राज्य स्तरीय टारगेट वॉल एवं रग्बी प्रतियोगिता इंदौर में 15 सितंबर से 19 सितंबर 2023 तक आयोजित की गई। जिसमें जिले के जनजाति कार्य विभाग टारगेट बॉल बालक वर्ग में उज्जैन संभाग को 01-03 की बढ़त लेकर विजेता एवं बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला भोपाल संभाग से हुआ, बालिका वर्ग उप विजेता रही। वहीं रग्वी में बालिका वर्ग मेजबान इंदौर संभाग से 0- 2 से उप विजेता का स्थान प्राप्त किया है। जिले के खिलाड़ी टारगेट वॉल में रिंकी परस्ते, दुर्गा सैयाम, दीपिका वरकडे, भूरी मरावी, खुशबू नेताम, राकेश यादव, लोकेश मसराम, शिवम मरावी, भूपेंद्र साहू, अमन अवधिया एवं रग्बी में अभिलाषा, सिया मरावी, गायत्री धूमकेती, यमुना मसराम, श्यामा बाई, शारदा मसराम, अभिलाषा मरकाम, कृष्ण मरकाम, नेहा मरकाम, खुशबू मरावी, गंगोत्री, दीपिका, रश्मि परस्ते, रुकमणी धुर्वे सुषमा परस्ते ने भाग लिया। इनके रग्बी एवं टारगेट बाल प्रशिक्षक रमा साहू, कीर्ति मरावी, रोहित चंद्रोल विजय शर्मा रहे। आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के अधिकांश खिलाड़ी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लेंगे। खिलाड़ी छात्राओं की उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ दिनेश श्रीवास्तव, यशवंत साहू, संदीप सोनी, खेल कूद शिक्षक अनिल लोधी, नवीन खरगाल, जागेश्वर नंदा, सुश्री संध्या वरकड़े, मो परवेज खान सहित विद्यालयीन स्टाफ ने राज्य स्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त कर खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।