

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर )-: महार्षि एंग्लो वैदिक एकेडमी, हायर सैकेंडरी स्कूल गाड़ासरई के छात्र भुनन्द् कुशराम पिता ललित सिंह, और शिवांश साहू पिता जितेंद्र कुमार साहू का चयन कक्षा 6वीं हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ हैl स्कूल की संचालिका ज्योति प्रकाश धुर्वे एवं स्कूल के प्राचार्य अंगद राम मरावी ने दोनों बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की हैं और बधाई दिये हैं l जब से स्कूल संचालित है तब से लेकर अब तक इस स्कूल से लगभग 56 बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय हेतु चयन हो चुका है, तथा 01 बच्चे का सैनिक स्कूल रीवा के लिए भी चयन हो चुका है l



