DindoriTech

शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने विधानसभा छेत्र शहपुरा के ग्रामों में किया जनसंपर्क एवं विकास कार्यों का लोकर्पण

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा में रोगी कल्याण समिति की ली बैठक

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुरा में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में विधायक श्री धुर्वे ने सहभागिता की। बैठक में जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Oplus_16908288

बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। विधायक श्री धुर्वे ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

वार्ड क्रमांक 15, छुराई में जनसमस्याओं का निराकरण

शाहपुरा से मेहंदवानी प्रवास के दौरान वार्ड क्रमांक 15, छुराई में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना गया। समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विधायक शहपुरा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा क्षेत्र की सुविधा एवं विकास के लिए सतत प्रयास जारी रहेंगे।

ग्राम पंचायत धिरवन खुर्द (पोषक ग्राम धारे) में सीसी रोड का भूमिपूजन

ग्राम धिरवन खुर्द के पोषक ग्राम धारे में 10 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस निर्माण कार्य से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

ग्राम पंचायत संग्रामपुर (पोषक ग्राम राधो) में विकास कार्य एवं लाभांश किया वितरण

ग्राम राधो में 10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। साथ ही वन ग्राम समिति के सदस्यों को 9 लाख 43 हजार रुपये का लाभांश वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

ग्राम पंचायत राखी (पोषक ग्राम रमपुरी मॉल) में सीसी रोड निर्माण का किया भूमिपूजन

ग्राम रमपुरी मॉल में 10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन एवं माँ सरस्वती के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। उपस्थित जनसमूह में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।
इस अवसर पर बद्री प्रसाद साहू जी, जनप्रतिनिधि, विकासखंड स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर हर्ष व्यक्त करते हुए शासन के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button